मजीठिया मामले में लुधियाना अदालत पहुंचे संजय सिंह,हार के कारणों पर साधी चुप्पी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jun, 2017 05:46 PM

sanjay singh who came to ludhiana court in majithia case

आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह आज लुधियाना अदालत में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर किए केस में पेशी भुगतने के लिए पहुंचे।

लुधियानाः पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर किए केस में पेशी भुगतने के लिए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह आज लुधियाना अदालत पहुंचे। इस मौके बातचीत दौरान उन्होंने कहा कि वह आज भी मजीठिया पर दिए बयान पर कायम है। 

 

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी विरोधी पक्ष की भूमिका अच्छी तरह निभा रही है। अभी माइनिंग घोटाले में कांग्रेस मंत्री राणा गुरजीत सिंह का नाम अाया जिसे लेकर लगतार हमारी पार्टी द्वारा आंदोलन जारी है।  सी.एम.कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर अारोप लगाते अाप नेता ने कहा कि वह अपने वादे पूरे करने में नाकामयाब रहे। उन्हें अपने वादे पूरे करने चाहिए।  

 

संजय सिंह ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की हुई हार के कारणों की चर्चा हम मीडिया में नहीं करेंगे लेकिन पार्टी आपस में चर्चा कर रही है। पंजाब में 22 सीटें लेना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैंने 2 साल में पूरी मेहनत की पर फिर भी हम लोगों का विश्वास नहींं जीत सका। नगर निगम के होने वाले इलैक्शन पर  सिंह ने  कहा कि वह अब पंजाब इंचार्ज नहीं है। इतना जरुर कहूंगा कि पंजाब के लोगों का नमक खाया है।  जब-जब यहां के लोग आवाज देंगे उनके हर सुख दुःख में साथ दूंगा। वहीं जब उनसे पंजाब में पार्टी की हार का पुछा गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!