पंजाब के 4 पूर्व मुख्यमंत्री संगरूर से दूर, कल केजरीवाल और मान करेंगे प्रचार

Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2022 09:07 AM

sangrur by election

संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए चाहे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रधान व

लुधियाना(मुल्लांपुरी): संगरूर लोकसभा उपचुनाव के लिए चाहे विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रधान व अन्य जत्थेबंदियों के नेता संगरूर हलके में पूरी तरह सरगर्म दिखाई दे रहे हैं परंतु पंजाब के 4 पूर्व मुख्यमंत्री संगरूर लोकसभा से दूर हैं।

चुनाव में केवल कुछ दिन बाकी हैं और न तो कहीं पूर्व मंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह भाजपा की सपोर्ट में दिखाई दिए तथा न ही पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी कांग्रेस उम्मीदवार के हक में दिखाई दिए। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्द्र कौर भट्ठल अब तक खुलकर मैदान में नहीं आईं जबकि चौथे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तो बीमारी के कारण अस्पताल में दाखिल हैं।  

उन्होंने तो क्या आना है, लेकिन बाकी के पूर्व मुख्यमंत्रियों की गैर-हाजिरी संगरूर के उपचुनाव में जरूर महसूस हो रही है जबकि पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी संगरूर में अब तक पूरे सरगर्म दिखाई नहीं दे रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि 15 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ संगरूर में जरूर दिखाई दे सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!