मुख्यमंत्री ने 6 मंत्रियों को AAP के पक्ष में प्रचार के लिए चुनावी मैदान में उतारा

Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2022 08:48 AM

sangrur by election

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में अब अपने 6 अन्य

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में अब अपने 6 अन्य मंत्रियों को भी चुनावी मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों को कहा कि वे संगरूर के मतदाताओं के साथ सम्पर्क स्थापित करें और उन्हें आम आदमी पार्टी की सरकार के 3 महीनों की उपलब्धियों से अवगत करवाएं।

मुख्यमंत्री ने जिन मंत्रियों को संगरूर में डेरा लगाने के लिए कहा है उनमें कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, शिक्षा मंत्री मीत हेयर, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कैबिनेट मंत्री लाल जीत सिंह भुल्लर तथा बलजीत कौर शामिल हैं। इन मंत्रियों ने आम आदमी पार्टी के प्रचार की मुहिम संभाल ली है तथा संगरूर लोकसभा सीट के विभिन्न क्षेत्रों में पड़ते विधानसभा हलकों में अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। इन मंत्रियों में से कइयों ने डोर-टू-डोर जाकर प्रचार करना भी शुरू कर दिया है।

विभिन्न चुनावी रैलियों में भाग लेते हुए इन मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का संकल्प लिया है और उन्होंने आते ही राज्य के लोगों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के इरादे पंजाब को लेकर बिल्कुल नेक हैं और भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ-साथ राज्य को विकास की बुलंदियों पर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर भी जमकर प्रहार किए और कहा कि वह उपचुनाव में जनता से जुड़े किसी भी मुद्दे को उठाने में कामयाब नहीं हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!