Gas Agency के सर्विसमैन से लूट, तेजधार हथियारों के बल पर दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 29 Jun, 2025 08:43 AM

robbery of a gas agency serviceman

गैस एजेंसी के सर्विसमैन के साथ हथियारों के बल पर लूट हो गई।

संगरूर : गैस एजेंसी के सर्विसमैन के साथ हथियारों के बल पर लूट हो गई। भवानीगढ़ के निकट गांव मटरां के पास कार सवार 3 अज्ञात लुटेरे तेजधार हथियारों के बल पर गैस एजेंसी के सर्विसमैन से 20 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवानीगढ़ गैस सर्विस के मालिक चरणपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सर्विसमैन कुलदीप सिंह निवासी काकड़ा अपनी एजेंसी की गाड़ी टाटा ऐस में सवार होकर गांवों में गैस सिलेंडर सप्लाई करने जा रहा था। जब वह गांव मटरां से निदामपुर जा रहा था तो सामने से आ रही मारुति सिलेरियो कार में सवार 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी गाड़ी को घेर लिया और तेजधार हथियार दिखाकर उसे डरा धमकाकर 20 हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन लूट लिया। 

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे गांव थम्मण सिंह वाला की तरफ फरार हो गए। इस संबंध में जब स्थानीय थाना प्रमुख इंस्पेक्टर मालविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है तथा कार सवारों की तलाश भी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!