नकाबपोश डकैतों ने बैंक के गार्ड को गोलियों से भूना, करीब 6.28 लाख रुपए लेकर फरार

Edited By Vatika,Updated: 15 Oct, 2020 04:36 PM

robbery in uco bank

आदमपुर स्थित यूको बैंक में गुरुवार को 4 नकाबपोश डकेतों ने गार्ड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद लुटेरे बैंक से करीब 6.50 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

जालंधर(मृदुल):  आदमपुर के गांव कालरां में नकाबपोश डकैतों ने यूको बैंक में दिनदहाड़े गार्ड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद लुटेरे बैंक से करीब 6.28 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बैंक और आस-पास के इलाकों के सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे है। 

PunjabKesari
मृतक की पहचान सुरिन्दर सिंह पुत्र हरचरन सिंह निवासी ड्रोली कलां के रूप में हुई है। बैंक के मैनेजर संजय चोपड़ा ने बताया कि करीब डेढ़ बजे 4 नाकाबपोश बैंक अंदर आए और 2 कैश काउंटर की तरफ चले गए। इसी दौरान शक होने पर जब गनमैन सुरिन्दर सिंह उनके पास गया तो वह हाथापाई करने लगे और उसे 2 गोलियां मारी और कैशियर से करीब 6 लाख 20 हज़ार के करीब पैसे लूटकर मौके से फ़रार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रमुख आदमपुर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा, डी.एस. पी. हरिन्दर सिंह मान पुलिस पार्टी सहित मौके पर आ पहुँचे। शुरूआती जांच में पता लगा है कि लुटेरे पैसों का ट्रंक और मृतक गनमैन की गन भी साथ ही ले गए। जालंधर की पुलिस की तरफ से भारी फोर्स को इस इलाके में तैनात कर दिया गया है। मौके पर पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!