Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Jun, 2022 11:21 PM
जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत गब्बर सिंह प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने एस.आई. अर्शदीप शर्मा एस.एच.ओ. थाना बडाली आला सिंह के साथ संयुक्त अभियान में लूटपाट करने वाले...
फतेहगढ़ साहिब (सुरेश): जिला फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत गब्बर सिंह प्रभारी सी.आई.ए. स्टाफ सरहिंद के नेतृत्व में सी.आई.ए. स्टाफ की टीम ने एस.आई. अर्शदीप शर्मा एस.एच.ओ. थाना बडाली आला सिंह के साथ संयुक्त अभियान में लूटपाट करने वाले गिरोह को पकड़ कर उनसे 2 पिस्तौल, 4 राऊंड और एक चाकू बरामद किया है।
पकड़े गए लोगों की पहचान कुलजिंदर सिंह उर्फ गोला उर्फ सोनू पुत्र अमरजीत सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ जस पुत्र मंजीत सिंह, हरविंदर सिंह उर्फ पिंडरी पुत्र मंगत राम सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनसे एक चाकू व कार बलिनो भी बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान इन्होंने माना कि वह पैट्रोल पंप या क्षेत्र की किसी बड़ी दुकान पर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले थे, लेकिन समय रहते पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कथित आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here