Edited By Vatika,Updated: 04 Mar, 2024 02:52 PM
उन्होंने लिखा कि पंजाब में सुरक्षित सड़कों की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
चंडीगढ़: 'सड़क सुरक्षा फोर्स' हैंडबुक आज यहां लॉंच की गई। इस बारे में पंजाब के डी. जी.पी. गौरव यादव ने ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि पंजाब में सुरक्षित सड़कों की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
पहले महीने में सड़क सुरक्षा फोर्स का प्रदर्शन सराहनीय है।1053 दुर्घटनाओं में 784 पीड़ितों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की गई और 574 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 6 मिनट, 29 सैकेंड के प्रभावी प्रतिक्रिया समय के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।