Edited By Urmila,Updated: 16 Nov, 2026 12:06 PM

फगवाड़ा के चाचोकी पुल पर तेज रफ्तार थार ने जमकर कहर बरपाया।
फगवाड़ा (सोनू) : फगवाड़ा के चाचोकी पुल पर तेज रफ्तार थार ने जमकर कहर बरपाया। जालंधर की तरफ से आ रही थार ने सड़क पर खड़े एक राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मुख्य सड़क पर पलट गई। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, थार में तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गाड़ी में सवार युवक नशे की हालत में थे। हादसे के बाद एक युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दो अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया। वहीं, पलटी हुई थार को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल करवाया गया। पुलिस के अनुसार, थार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here