Punjab Roadways की 3 दिवसीय हड़ताल टली, जानें अब क्या हुआ फैसला?

Edited By Urmila,Updated: 15 Nov, 2026 09:08 AM

relief for bus passengers in punjab

पंजाब रोडवेज-पनबस और पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगें लागू करवाने के लिए 16 नवम्बर से घोषित 3 दिवसीय हड़ताल और धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है।

चंडीगढ़ (विनय): पंजाब रोडवेज-पनबस और पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगें लागू करवाने के लिए 16 नवम्बर से घोषित 3 दिवसीय हड़ताल और धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल के अनुसार, यूनियन ने यह फैसला परिवहन सचिव के साथ हुई पैनल बैठकों के बाद लिया है। अब 17 नवम्बर को सरकार के साथ होने वाली अगली बैठक तक हड़ताल स्थगित रहेगी।
जानकारी के अनुसार कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 16 नवम्बर से 3 दिवसीय हड़ताल और धरने का कार्यक्रम घोषित किया था। कर्मचारियों के रोष को देखते हुए वित्त एवं परिवहन मंत्री के निर्देशों पर 10 और 13 नवम्बर को परिवहन सचिव की अध्यक्षता में कर्मचारी संगठन के साथ पैनल बैठकें आयोजित की गईं। इनमें संगठन की मांगों पर गंभीरता से विचार किया गया और उन्हें लागू करवाने के लिए संगठन की सहमति से कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिया गया।

बैठक में आऊटसोर्स कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर ज्वाइन करवाने की प्रक्रिया अगले सप्ताह शुरू करने पर सहमति बनी। इसके अलावा प्रशासनिक कारणों से सर्विस ब्रेक का सामना करने वाले कर्मचारियों के मामलों की अपील कमेटी के माध्यम से सुनवाई कर उन्हें कांट्रैक्ट पर रखने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए। कर्मचारियों के सर्विस रूल लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर भी लिखित कार्रवाई पत्र जारी किए गए हैं। सरकार की ओर से मिले आश्वासन और कार्रवाई को देखते हुए कर्मचारी संगठन ने 16 नवम्बर से प्रस्तावित 3 दिवसीय हड़ताल एवं धरना-प्रदर्शन को 17 नवम्बर की सरकारी बैठक तक स्थगित करने का ऐलान किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!