Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 May, 2024 12:39 PM
जालंधर में एक बाप द्वारा अपनी बेटी का रेप करने की खबर सामने आई है।
पंजाब: जालंधर में एक सौतेले बाप द्वारा अपनी बेटी का रेप करने की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा अरोपी बाप को IPC तथा POCSO एक्ट की विभिन्न धाराओं के चलते गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता कई बार अपनी 14 साल की बेटी के साथ ऐसी हरकत कर चुका था। वह बेटी को धमकाता था कि अगर उसने किसी को भी इस बारे बताया तो उसे जान से मार देगा। जब उसकी मां और दूसरे लोगों को पता चला तो शीघ्र ही पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया गया। शिकायत करने के बाद पुलिस ने सबसे पहले बेटी का मैडिकल करवाया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि लड़की कई महीनों तक यह सब सहती रही।
इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी बाप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी।