फिर बढ़ा रावी का जलस्तर, कई गांवों में घुसा पानी, डर का माहौल

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2025 11:58 AM

ravi water level rises again

पिछले 1-2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां डैमों का जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं डैमों से पानी दरिया में छोड़े जाने के कारण रावी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): पिछले 1-2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जहां डैमों का जलस्तर बढ़ रहा है, वहीं डैमों से पानी दरिया में छोड़े जाने के कारण रावी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने से मकोड़ा पत्तन के आस-पास के गांवों की ओर पानी का बहाव शुरू हो गया है, जिससे कई गांवों की गलियां फिर से जलमग्न हो गई हैं। जिससे लोगों को पहले जैसी स्थिति का डर सताने लगा है क्योंकि रावी दरिया पहले ही तबाही मचाकर आस-पास के 80 से 85 गांवों में बाढ़ की स्थिति पैदा कर चुकी है। इसी के चलते आस-पास के कुछ गांवों में अभी तक इसकी तबाही का असर खत्म नहीं हुआ है और रावी दरिया में जलस्तर बढ़ने से पानी आस-पास के गांवों की ओर बहने लगा है, जिससे लोगों में फिर से डर का माहौल है।

इस बीच पिछले दो-तीन दिनों से रावी में जलस्तर बढ़ने के कारण नाव सेवा भी बंद कर दी गई है। जिसके चलते प्रशासन द्वारा एनडीएफएस टीमों की मदद से नदी के दूसरी तरफ के लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वहीं अगर रावी दरिया की तरफ फिर से नजर डालें तो दरिया का पानी काफी बाहर आता दिखाई दे रहा है, जिसके चलते टूटे हुए बांधों के कारण आस-पास के क्षेत्र के गांवों में फिर से पानी बहने लगा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!