Edited By Kalash,Updated: 07 May, 2024 12:33 PM
मुकेरियां इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नजदीकी गांव में 18 वर्षीय प्रवासी लड़की से दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी।
मुकेरियां : मुकेरियां इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नजदीकी गांव में 18 वर्षीय प्रवासी लड़की से दरिंदों ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने एक 18 साल की प्रवासी लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद उन्होंने लड़की की हत्या भी कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख प्रमोद कुमार ने बताया कि नजदीकी शैलर में काम करती लड़की का शव नग्न अवस्था में मिला है।
उन्होंने कहा कि बच्ची से दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने बताया कि लड़की का अभी तक कोई वारिस नहीं मिला है। पुलिस ने 2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 302, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here