राम रहीम को लेकर माहौल शांत होने के बाद भी वापस नहीं किए गनमैन

Edited By Punjab Kesari,Updated: 06 Sep, 2017 11:00 AM

ram rahim rape case

डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ सी.बी.आई. कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

जालंधर (रविंद्र शर्मा): डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ सी.बी.आई. कोर्ट का फैसला आने से पहले ही पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी थी। सरकार ने जिन लोगों को गनमैन अलॉट किए थे, उनके गनमैन वापस लेकर फील्ड में उतार दिए थे। यह कार्रवाई ए.डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर व ए.डी.जी.पी. सिक्योरिटी के आदेशों के बाद राम रहीम का फैसला आने से 10 दिन पहले ही 15 अगस्त को विद ड्रॉ कर ली गई थी। 

अब माहौल शांत होने के बाद भी इन गनमैनों को वापस नहीं लौटाया गया है। जिनके गनमैन छीन कर फील्ड में उतार दिए गए, वे अब सरकार से दोबारा गनमैन मुहैया करवाने की गुहार लगा रहे हैं। उनका तर्क है कि अब पंजाब में माहौल शांत है और गनमैन न होने की सूरत में उनके साथ कभी भी कोई हादसा हो सकता है। 25 अगस्त को राम रहीम के खिलाफ पंचकूला की सी.बी.आई. अदालत में फैसला आना था। अदालत के फैसले से 10 दिन पहले ही राज्य सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को रिव्यू करना शुरू कर दिया था। 

ए.डी.जी.पी. लॉ एंड आर्डर व ए.डी.जी.पी. सिक्योरिटी के आदेश पर जिनके पास 4-4 गनमैन थे, उनसे 2-2 गनमैन वापस ले लिए गए और जिनके पास 2-2 गनमैन थे, उनसे 1-1 गनमैन वापस लेकर सरकार ने उन्हें फील्ड में उतार दिया था। मगर 25 दिन बीत जाने के बाद भी इन गनमैनों को लौटाया नहीं गया है। इस मामले में डी.जी.पी. सुरेश अरोड़ा का कहना है कि अभी इस मामले में कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। वह कहते हैं कि डेरा समर्थकों के अभी भोग पडऩे बाकी हैं इसलिए अभी पूरी पुलिस फोर्स को अलर्ट रखा गया है। माहौल पूरी तरह शांत होने के बाद ही इन गनमैनों को लौटाया जा सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!