Edited By Kalash,Updated: 22 Nov, 2026 12:22 PM

गत 3 नवंबर को राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के राम सिंहपुरा में रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है
गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गत 3 नवंबर को राजस्थान के जिला श्रीगंगानगर के राम सिंहपुरा में रेलवे ट्रैक पर हुए बम ब्लास्ट के मामले में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में शामिल होने के शक में तीसरे आरोपी हरप्रीत सिंह (21) निवासी गांव सहूर को भी पुलिस द्वारा प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अनूपगढ़ की अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पूछताछ के लिए उसे पांच दिन के पुलिस पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले गुरदासपुर पुलिस और राजस्थान पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में थाना कलानौर के अधीन आते सरहदी गांव दोस्तपुर की महकदीप कौर और गांव चौड़ा कलां के दविंदर सिंह को दो पिस्टल और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। जांच में पता चला था कि ये दोनों रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में शामिल थे।
जानकारी के मुताबिक तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह पहले ही गांव साहूर के अकाली नेता पर गोली चलाने के मामले में गुरदासपुर जेल में बंद था। जांच एजेंसियों को शक है कि वह पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था और राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की साजिश में भी उसकी भूमिका हो सकती है।
पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर गुरदासपुर जेल से लेकर श्रीगंगानगर पहुंची। इसके बाद उसे अनूपगढ़ कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने पांच दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। अब पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान आरोपी से गहराई से पूछताछ की जाएगी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल है, पाकिस्तानी हैंडलर्स से उसके क्या संबंध थे और रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के पीछे असली साजिश क्या थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here