Punjab सरकार ने फिजूलखर्ची के लिए PUDA ट्रांसफर कर दी पावरकॉम की जमीन: राजा वड़िंग बोले AAP सरकार Selling the family Silver

Edited By Vatika,Updated: 13 Feb, 2026 11:58 AM

raja warring statement

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में पावरकॉम

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पटियाला में पावरकॉम की 50 एकड़ की कीमती जमीन को पंजाब अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PUDA) को ट्रांसफर करने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य सरकार पर पंजाब की संपत्ति को खत्म करने का आरोप लगाया। राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को कंगाल करने की राह पर चल पड़ी है। उन्होंने इस फैसले की तुलना “परिवार की चांदी बेचने” (Selling the family silver) से करते हुए आरोप लगाया कि सरकार अपनी फिजूलखर्ची पूरी करने के लिए प्रदेश की जमीनों की “लूट” कर रही है।

PunjabKesari

कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि सरकारी जमीनों की इस तरह बिक्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “यदि किसी भी तरह ‘आप’ सरकार इस जमीन को बेचने में सफल होती है, तो भविष्य में हमारी सरकार बनने पर इस सौदे को रद्द कर दिया जाएगा।” वड़िंग ने स्पष्ट किया कि यह जमीन पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की है और इस पर उसी विभाग का अधिकार बना रहना चाहिए।

गौरतलब है कि पावरकॉम के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पटियाला के बंडूगर क्षेत्र में स्थित करीब 213.92 करोड़ रुपये मूल्य की 50 एकड़ जमीन को PUDA को ट्रांसफर करने की मंजूरी दी है। यह फैसला राज्य सरकार की OUVGL योजना के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य विभिन्न विभागों की अनुपयोगी जमीन बेचकर करीब 2,800 करोड़ रुपये जुटाना है। इस फैसले का पावरकॉम की यूनियनों द्वारा भी जोरदार विरोध किया जा रहा है। यूनियनों का कहना है कि विभाग की जमीन को बेचकर अस्थायी राहत तो मिल सकती है, लेकिन इससे भविष्य में बिजली विभाग की जरूरतों और योजनाओं पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!