पंजाब में 18 दिसंबर को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना, सोच-समझ कर निकलें घर से बाहर

Edited By Urmila,Updated: 14 Dec, 2024 03:56 PM

rail jams in punjab

शंभू बार्डर पर बैठे किसानों ने अगली रणनीति का ऐलान कर दिया है। किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 18 दिसंबर को पूरे पंजाब में रेले रोकी जाएंगी।

पंजाब डेस्क: शंभू बार्डर पर बैठे किसानों ने अगली रणनीति का ऐलान कर दिया है। किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 18 दिसंबर को पूरे पंजाब में रेले रोकी जाएंगी। पंजाब का कोई भी कोना ऐसा नहीं होगा जहां रेलें नहीं रोकी जाएंगी। दोपहर 12 से 3 बजे तक रोकी जाएंगी रेलें जाम की जाएगी। उन्होंने कहा 16 तारीख को पंजाब को छोड़कर अन्य बाहरी राज्यों में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं उन लोगों के लिए भी यह खबर बड़ी अहम जो 18 तारीख को रेल द्वारा सफर करने जा रहे हैं। जिन्होंने पहले ही 18 तारीख की टिकटें बुक कर रखी है  उन्हें उस दिन भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि आज किसान तीसरी बार दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े थे कि उन्हें हरियाणा पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया। उनकी तीसरी कोशिश भी नाकाम हो गई जिसकी जानकारी किसान संगठन के नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि आज 101 किसानों के जत्थे को हरियाणा में एंट्री नहीं करने दी। दिल्ली कूच करने वाले किसानों पर आज भी अश्रू गैस के गोले दागे गए और वाटर कैनन का इस्तेमिला किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके आज 17 किसान गंभीर घायल हुए हैं। केंद्र से उन्हें आज भी जवाब नहीं मिला है। 

उन्होंने कहा कि दुख की बात है प्रधानमंत्री का मुंह कार्पोरेट ने बंद कर रखा है। केंद्र सरकार और विपक्ष मिलकर किसानों के साथ खेल रह हैं। उन्होंने कहा कि किसानों पर 2023 के एक्सपायरी गोले दागे हैं जिनका हिसाब मोदी के पास नहीं होगा। उन पर बम फोड़े जाते हैं, रबड़ की गोलियां जो बहुत जोर से चलाई गई हैं। सरवन पंधेर ने कहा कि संसद में भी किसानों के मुद्दे पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने मोदी सरकार से सवाल किया है कि 101 किसानों का जत्था देश के अमन के लिए खतरा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि देश बताए कि किसने वायलेंस किया है। पंधेर ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाला अमरन अनशन पर बैठे है जिसकी देश को चिंता है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि पी.एम. मोदी पर सत्ता का नशा सवार है। 

किसान संगठन नेता पंधेर ने पंजाब में किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, रेहड़ी-फड़ी वाले, विद्यार्थियों, मुलाजिमों को अपील की है कि पंजाब में मोदी के प्रहार को रोकना है,  किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल जो अमरण अनशन पर बैठे हैं, उनकी मांगें पूरी करने और मोर्चे को जीतने वाले मोर्चे में बदलना है तो उठिए 3 करोड़ पंजाबियों आपको चैलेंज है, कोई भी पंजाब का कोना नहीं छूटना चाहिए, जहां रेलें जाम नहीं होनी चाहिए। जहां प्लेटफार्म और रेल फाटक हों वहां पर रेलें जाम की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह कल भी सुबह 11 बजे पी.सी. करेंगे और अपील करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!