सांसद चौधरी के घर पहुंचे राहुल गांधी, तस्वीरों में देखें पूरा हाल..
Edited By Vatika,Updated: 14 Jan, 2023 12:31 PM

पैतृक गांव धालिवाल में रविवार को 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जालंधरः जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद राहुल गांधी दुख सांझा करने उनके घर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चौधरी का उनके पैतृक गांव धालिवाल में रविवार को 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि चौधरी संतोख सिंह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उन्हें हार्ट अटैक आ गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चल रहे थे तभी उनकी धड़कन तेज हो गई। इसके बाद राहुल ने यात्रा को बीच में रोका और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं डॉक्टरों की तरफ से संतोख चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया।
