परिणीति चोपड़ा के Birthday पर पति राघव चड्ढा ने अलग अंदाज में किया Wish, शेयर की तस्वीरें...

Edited By Kamini,Updated: 22 Oct, 2025 07:04 PM

raghav chaddha wished parineeti chopra on her birthday

बॉलीवुड एक्ट्रेसे परिणीति चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है।

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेसे परिणीति चोपड़ा का आज 37वां जन्मदिन है। परिणीति के जन्मदिन पर उनके पति पंजाब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने अलग अंदाज में बधाई है। राघव चड्ढा ने परिणीति चोपड़ा के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें अभिनेत्री अपना बेबी बंप दिखा रही हैं।

राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर चोपड़ा के साथ 4 तस्वीरें शेयर कीं और साथ में लिखा है कि, ''शहर की सबसे नई और सबसे प्यारी मम्मी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'' साथ उन्होने लिखा कि, गर्लफ्रैंड से पत्नी और अब मेरे प्यारे बेटे का मां बनने का सफर काफी अच्छा रहा।

PunjabKesari

सांसद राघव चड्ढा की अपने पत्नी परिणीति के साथ शेयर की गई तस्वीरों में पहली तस्वीर में अभिनेत्री नारंगी रंग के सूट में अपना बेबी बंप दिखाती हुई नजर आ रही हैं। राघव उनके बेबी बंप को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। बाकी 3 तस्वीरों में परिणीति और राघव सफेद शर्ट और टी-शर्ट में ट्विनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्तूबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म दिल्ली के अस्पताल में दिया है। राघव चड्ढा द्वारा शेयर की पोस्ट के बाद फैंस ने शुभकामनओं की झड़ी लगा दी।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!