Punjab Wrap Up: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Mohit,Updated: 16 Jan, 2019 08:51 PM

punjab wrap up

नशे के खिलाफ जंग लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने जहां अपने ही विधायक कुलबीर सिंह जीरा को नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर सस्पैंड कर दिया तो वहीं केन्द्र सरकार ने पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा को जनहित में 9 महीने का सेवा विस्तार दिया है।

जालंधरः नशे के खिलाफ जंग लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस पार्टी ने जहां अपने ही विधायक कुलबीर सिंह जीरा को नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर सस्पैंड कर दिया तो वहीं केन्द्र सरकार ने पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा को जनहित में 9 महीने का सेवा विस्तार दिया है। हम आपके लिए लाए हैं ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलेटिन में हम आपको पंजाब से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं।

DGP सुरेश अरोड़ा 9 महीने और रहेंगे पद पर, 31 जनवरी को होना था रिटायर
PunjabKesari
केन्द्र सरकार ने पंजाब पुलिस के प्रमुख सुरेश अरोड़ा को जनहित में 9 महीने का सेवा विस्तार दिया है। कार्मिक मंत्रालय ने बुधवार को एक आदेश में यह जानकारी दी।

नशे के खिलाफ बोलने वाले कांग्रेस MLA जीरा Suspend , कहा दिल्ली जाकर मिलूंगा राहुल से
नशे के खिलाफ जंग लड़ने के दावे करने वाली कांग्रेस पार्टी ने अपने ही विधायक कुलबीर सिंह जीरा को नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर सस्पैंड कर दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जीरा को पार्टी का अनुशासन भंग करने पर यह फैसला लिया है। 

पंजाब में भाजपा के भरोसे है टकसाली अकाली दल
PunjabKesari
पंजाब की राजनीति में जल्द ही नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं। बरगाड़ी कांड को लेकर अकाली दल की नीतियों से टूट कर बने नए टकसाली अकाली दल ने भाजपा लीडरशिप पर भरोसा जताया है। यह आने वाली बदली राजनीति के संकेत हैं।

अकाली नेताओं के खिलाफ झूठे मामलों की CBI से जांच करवाने की मांग
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के उत्पीडऩ से दुखी लोगों ने आज बताया कि उनके खिलाफ बार-बार झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की सभी धक्केशाहियों की सी.बी.आई. से जांच करवाने की मांग की है।

पूर्व मेयर सुरेश सहगल की जमानत अर्जी रद्द, भेजा जेल
PunjabKesari
नगर निगम के इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने के मामले में विवादों में घिरे जालंधर के पूर्व मेयर सुरेश सहगल की जमानत अर्जी को सी.जी.एम. कोर्ट ने रद्द कर दिया है। जज आशीश अबरोल ने जमानत पटीशन रद्द करते हुए उनको 30 तारीख तक जेल भेज दिया है।

सुखपाल खैहरा व बलदेव सिंह को अयोग्य घोषित किया जाए: शिअद
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आम आदमी पार्टी से अलग हुए गुट के विधायकों सुखपाल खैहरा तथा बलदेव सिंह को तत्काल विधानसभा के सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जाए क्योंकि ये दोनों लोगों को मूर्ख बनाकर सभी सुविधाएं ले रहे हैं।   

रेस्टोरेंट संचालक को खाने का बिल मांगना पड़ा महंगा, युवकों ने किया ऐसा हाल
PunjabKesari
बस स्टैंड के निकट स्थित एक रेस्टोरेंट में खान खाने आए आज तीन युवकों ने रेस्टोंरेंट के संचालकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए रैफर कर दिया गया।

नहर में कूदने से पिता-पुत्र की मौत, गोताखोरों ने ऐसी बचाई मां-बेटी की जान
आज स्थानीय नाभा रोड स्थित भाखड़ा नहर में एक नेपाली मूल के रहने वाले व्यक्ति ने परिवार सहित छलांग मार दी। इसमें वह खुद और अपने लड़के सहित मौत के मुंह में चला गया, जबकि उसकी पत्नी और लड़की फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इस भयानक घटनाक्रम के बारे अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल सका।

केजरीवाल से दोस्ती पक्की है, मैंने सिर्फ AAP का दामन छोड़ा है: फूलका
PunjabKesari
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व नेता एचएस फूलका ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोड़ी है, केजरीवाल से उनकी दोस्ती अभी भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बाद यह चर्चा हुई कि वह भाजपा में शामिल होंगे पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

नवांशहरःभाखड़ा नहर में गिरी कार,3 युवकों की मौत
भाखड़ा नहर में कार गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई। इन युवकों की आयु 20-22 के करीब बताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!