Edited By Vaneet,Updated: 16 Jan, 2019 05:37 PM
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आम आदमी पार्टी से अलग हुए गुट के विधायकों सुखपाल खैहरा तथा बलदेव सिंह को तत्काल विधानसभा के सदस्य के तौर ...
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने आम आदमी पार्टी से अलग हुए गुट के विधायकों सुखपाल खैहरा तथा बलदेव सिंह को तत्काल विधानसभा के सदस्य के तौर पर अयोग्य घोषित किया जाए क्योंकि ये दोनों लोगों को मूर्ख बनाकर सभी सुविधाएं ले रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता डा. दलजीत चीमा ने आज यहां कहा कि संविधान के मुताबिक स्वेच्छा से किसी पार्टी की सदस्यता छोडऩे वाले विधायक को अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। संविधान को ध्यान में रखते हुए दोनों ही आप की प्राइमरी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं तथा उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि दोनों विधायक लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा विधानसभा सदस्य होने के नाते सारी सुविधाएं भोग रहे हैं।