Edited By Vatika,Updated: 01 Jul, 2021 02:28 PM

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच मौसम के मिजाज को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया है।
लुधियाना (सलूजा): पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच मौसम के मिजाज को लेकर विशेष बुलेटिन जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों ने यह संभावना व्यक्त की है कि पंजाब के अलग अलग हिस्सों में 1 से 3 जुलाई तक 30 से 40 कि.मी. प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इन तीन दिनों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 44 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम पारा 26 से 30 डिग्री सैल्सियस के बीच रह सकता है। इसके साथ ही किसानों को भी नेक सलाह दी गई है कि मौसम को ध्यान में रखने हुए अपनी खेती का काम करें।