पंजाब में बढ़ेगी ठंड, अगले 2 दिन घनी धुंध का Alert, जानें मौसम का पूरा हाल...

Edited By Vatika,Updated: 21 Nov, 2026 12:43 PM

punjab weather

पंजाब में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में ...

चंडीगढ़: पंजाब में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई देने लगा है। सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कई इलाकों में घनी धुंध पड़ने की संभावना जताई है। राहत की बात यह है कि 26 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं हैं।

दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान करीब 30 डिग्री तक पहुंच रहा है, लेकिन सूरज ढलते ही पारा तेजी से नीचे आ रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, फरीदकोट राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। इस तरह दिन और रात के तापमान में 21.4 डिग्री का अंतर रिकॉर्ड किया गया।

अगले 2-3 दिनों में गिरेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दो से तीन दिनों में पंजाब के न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी आ सकती है। इसके चलते सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के पीछे हवाओं की दिशा में परिवर्तन भी अहम माना जा रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, हालांकि इससे पंजाब और चंडीगढ़ में किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। फिलहाल चक्रवाती तूफान 'अकवन' के प्रभाव से पूर्वी हवाएं चल रही हैं। 22 नवंबर से उत्तरी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!