Edited By Kamini,Updated: 11 Jul, 2025 11:02 AM

पंजाब विधानसभा सत्र से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : पंजाब विधानसभा सत्र से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सत्र को बढ़ा दिया गया है। अब विधानसभा की कार्यवाही 2 दिन की बजाय 5 दिन चलेगी। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि अब विधानसभा का सत्र 11 जुलाई से 15 जुलाई तक चलेगा।
इस दौरान शुक्रवार 11 जुलाई को विधायी कार्य होंगे। शनिवार 12 जुलाई और रविवार 13 जुलाई को अवकाश रहेगा। इसके बाद सोमवार 14 जुलाई को दोपहर 2 बजे विधायी कार्य होंगे। संधवां ने बताया कि विधायी कार्य और अन्य कार्य मंगलवार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे किए जाएंगे। आपको बता दें कि, पंजाब विधानसभा की तरफ से इस साल दूसरी बार स्पेशल सेशन बुलाया जा रहा है। इससे पहले, अप्रैल महीने में जब पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था तब बुलाया गया था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here