Punjab : सिद्धू ने राजनीति में फिर से सक्रिय होने के दिए संकेत, वीडियो शेयर कर कही बड़ी बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2024 07:50 PM

punjab sidhu hinted at becoming active in politics again

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीतिज्ञ के रूप में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर सरगर्म हो गए हैं। आई.पी.एल. के दिनों में एक क्रिकेटर की तरह सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए...

जालंधर : पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर राजनीतिज्ञ के रूप में अपने सोशल मीडिया अकाऊंट पर सरगर्म हो गए हैं। आई.पी.एल. के दिनों में एक क्रिकेटर की तरह सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं। 

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक नया वीडियो अपलोड किया है, जिससे पता चलता है कि वह पंजाब की राजनीति में वापसी कर रहे हैं।  नवजोत सिद्धू अपनी नई वीडियो में कुछ ही शब्द बोले हैं, पर निशाना पंजाब की सत्ताधारी पार्टी और उनके खिलाफ खड़े नेताओं पर है। वीडियो सांझी करते उन्होंने कहा कि शतरंज का वजीर हो या इन्सान का जमीर, गिर गया तो समझो खेल खत्म। उनका यह रूप काफी समय बाद देखने को मिला है। यहां यह भी वर्णनीय है कि दो दिन पहले ही नवजोत सिद्धू तीन बार विधायक रहे सुरजीत धीमान के घर पहुंचे। वह सुरजीत धीमान की पत्नी बलबीर कौर के देहांत के बाद उनसे मिलने और उनसे दुख सांझा किया। 

2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने खुद को राजनीति से दूर कर लिया

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने धीरे-धीरे खुद को पंजाब की राजनीति से दूर करना शुरू कर दिया था। 2022 में अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारने के बाद वह पटियाला चले गए। इसके बाद 2024 का लोकसभा चुनाव भी आया लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू न तो चुनाव प्रचार के लिए आये और न ही किसी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!