पटियाला झड़प के बाद Twittter पर छाई पंजाब पुलिस, ट्रेंड करने लगा PunjabPoliceSaadaMaan

Edited By swetha,Updated: 14 Apr, 2020 03:22 PM

punjab police trend on twitter

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मैदान में डटे पुलिस कर्मचारियों पर पटियाला में निहंगों द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस की बहादुरी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। नेताओं से लेकर फिल्म अभिनेताओं द्वारा पुलिस की बहादुरी की प्रशंसा की जा रही है।

चंडीगढ़ः कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मैदान में डटे पुलिस कर्मचारियों पर पटियाला में निहंगों द्वारा किए गए हमले के बाद पुलिस की बहादुरी की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। नेताओं से लेकर फिल्म अभिनेताओं द्वारा पुलिस की बहादुरी की प्रशंसा की जा रही है। पंजाब पुलिस की बहादुरी के बाद सोशल मीडिया पर साडा मान पंजाब पुलिस ट्रेंड करने लगा।

घायल ए.एस.आई, हरजीत सिंह से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने खुद वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत कर उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। उनका हौसला बढ़ाने के लिए अपने एक साथी का तजुर्बा भी शेयर किया, जिसे सर्जरी के दौर से गुजरना पड़ा था। मुख्यमंत्री ने हरजीत सिंह को भरोसा दिया कि सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। वहीं, निहंगों द्वारा पुलिस पर किए हमले के बाद लोग इस घटना की जमकर निंदा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। मंत्री, नेता व लोग कह रहे हैं कि पंजाब पुलिस हमारा मान है।

इस घटना ने पुलिस की छवि को सुधारा है। पंजाब पुलिस ने भी इंटरनेट पर उमड़े लोगों के प्यार के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। पंजाब पुलिस ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है। जिसे लोग सोशल मीडिया पर खूूूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कहीं पुलिस जरूरतमंदों को भोजन करा रही है तो कहीं लोगों को इलाज के लिए ले जा रही है।संक्रमण के खौफ के बावजूद पुलिस निडर होकर अपने कर्तव्य का निर्वाह कर रही है। पूर्व सूचना एंव प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने लोगों की तरफ से पंजाब पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा है कि ये जवान बिना थके दिन रात लोगों का सहयोग कर रहे हैं ताकि लॉकडाउन के वक्त किसी को कोई मुश्किल का सामना न करना पड़े |

वहीँ पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने भी कोरोना महामारी के समय दिन रात लोगों का साथ देने के लिए पुलिस की हौसला अफज़ाई की। आम लोगों ने भी खुलकर पुलिस का समर्थन किया। भाजपा सासंद सनी देओल ने भी पंजाब पुलिस के सभी जवानों का सलाम करते कहा वह करोना वायरस नामक महामारी के समय में भी अपनी ड्यूटी के साथ-साथ समाज की भी सेवा कर रहे हैं। वहीं अभिनेता संजय दत्त ने पंजाब पुलिस की तारीफ करते कहा कि संकट की घड़ी में पंजाब पुलिस के सराहनीय कदम को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!