संदिग्ध हालात में लापता हुआ पुलिस का जवान, पांच दिन बाद थी शादी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 24 Nov, 2019 01:05 PM

punjab police soldier missing

गांव मनैला निवासी पंजाब पुलिस का एक मुलाजिम अपने विवाह से पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया।

खमाणों(जटाना): गांव मनैला निवासी पंजाब पुलिस का एक मुलाजिम अपने विवाह से पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया। मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसका भाई जगदीप सिंह उर्फ बब्बी पुत्र हरनेक सिंह 2016 में पंजाब पुलिस में भर्ती हुआ था, जिसका 26 नवंबर, 2019 दिन मंगलवार को विवाह तय हुआ था। वह सुल्तानपुर लोधी ड्यूटी करने के बाद अपने विवाह के लिए एक महीने की छुट्टी पर आया हुआ था। मनप्रीत सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को जगदीप सिंह, पिता हरनेक सिंह और वह खेतों से गांव की तरफ आ रहे थे तो जगदीप सिंह पीछे-पीछे मोटरसाइकिल पर आ रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

PunjabKesari

इस दौरान उन्होंने काफी देर तक उसका इंतजार भी किया, जब 6 बजे तक भी वह घर न लौटा तो उन्होंने खमाणों पुलिस स्टेशन में सूचना दी। उसकी खोज में जब वह भाखड़ा नहर पुल के नीचे पहुंचे, तो वहां उसका सी.टी.-100 मोटरसाइकिल खड़ा मिला, जिसकी चाबी भी मोटरसाइकिल में ही थी। युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जब इस संबंधी थाना खमाणों के इंस्पेक्टर राज कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि युवक की खोज के लिए पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!