मुक्तसर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा! संदिग्ध ठिकानों की ली तलाशी

Edited By Kalash,Updated: 18 Nov, 2026 05:30 PM

punjab police action

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिले में से नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए अभिमन्यु राणा, एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले भर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना): ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत जिले में से नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए अभिमन्यु राणा, एस.एस.पी. श्री मुक्तसर साहिब के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले भर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर ड्रग हॉटस्पॉट और संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की गई। यह विशेष सर्च ऑपरेशन जिले की चारों सब-डिवीजनों श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा और लंबी में चलाया गया। ऑपरेशन संबंधित सब-डिवीजनों के गजटिड अफसरों की निगरानी में चलाया गया, जिसमें करीब 210 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया। पुलिस टीमों की ओर से अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर पहुंचकर तलाशी और चेकिंग की गई। 

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान विशेष तौर पर उन व्यक्तियों और स्थानों को निशाना बनाया गया, जिनके खिलाफ पहले से नशा तस्करी या अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं या जिनके संबंध में पुलिस को शिकायतें और खुफिया जानकारियां प्राप्त हुई हैं। इसके अलावा ऐसे संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध ठिकानों की भी चेकिंग की गई, जहां शरारती तत्वों के इकट्ठा होने या नशा बेचने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों संबंधी सूचनाएं मिली थीं। पुलिस की ओर से पहले से आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के ठिकानों की भी जांच की गई, ताकि ऐसे तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एस.पी. ने बताया कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी के तहत यह विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ संदिग्ध और आपराधिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना है। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ और तलाशी के अलावा संदिग्ध वाहनों और अन्य सामान की भी बारीकी से जांच की गई, ताकि किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि को समय रहते रोका जा सके और नशा तस्करी से जुड़े तत्वों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सके। 

एस.एस.पी. ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को हिदायत की हैं कि चेकिंग के दौरान आम लोगों के साथ नम्रता और सलीके से पेश आया जाए और किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि नशों के खात्मे के लिए पुलिस के साथ-साथ आम लोगों का सहयोग भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि श्री मुक्तसर साहिब पुलिस की ओर से जिले में नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने, अमन-कानून की स्थिति बरकरार रखने और लोगों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए ऐसे विशेष सर्च ऑपरेशन और चेकिंग मुहिमें लगातार जारी रहेंगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की हैं कि नशा तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि संबंधी जानकारी बिना किसी डर के पुलिस के साथ साझा करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!