Punjab : सरहद पार करने वाला पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, फायर लगने से हुआ घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 May, 2024 11:33 PM

punjab pakistani citizen who crossed the border arrested

बीती रात पाकिस्तानी नागरिक द्वारा सरहद पार की गई। सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. ने तुरंत पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी कर ली गई। गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तानी नागरिक फायर लगने के कारण घायल हो गया, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।

तरनतारन : बीती रात पाकिस्तानी नागरिक द्वारा सरहद पार की गई। सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. ने तुरंत पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी कर ली गई। गौरतलब है कि गिरफ्तारी से पहले पाकिस्तानी नागरिक फायर लगने के कारण घायल हो गया, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार बी.एस.एफ. 71 बटालियन के जवान भारत-पाक सरहद पर तैनात थे। तब बी.एस.एफ. को 1 व्यक्ति सरहद पार करता हुआ दिखाई दिया। बी.एस.एफ. द्वारा उक्त व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने भागने की कोशिश की जिस कारण बी.एस.एफ. को फायरिंग करनी पड़ी। टांग पर फायर लगने के कारण यह व्यक्ति घायल हो गया। इसकी गिरफ्तारी करते हुए उक्त व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान अमजद पुत्र फैयाज मोहम्मद निवासी पाकिस्तान के तौर पर हुई। इस घटना की सूचना थाना सराए अमानत खां की पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त पाकिस्तानी नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!