पंजाब में 31 मई शाम 6 बजे बजेंगे खतरे के सायरन, अभी-अभी आई बड़ी Update

Edited By Vatika,Updated: 30 May, 2025 12:28 PM

punjab mock drill

महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर ब्लैकआउट से संबंधित सभी अभ्यास किए जाएंगे

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब में 'ऑपरेशन शील्ड' के तहत दूसरी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल 31 मई को शाम 6 बजे करवाई जाएगी। इसी संबंध में सिविल डिफेंस रूल्स 1968 की धारा 19 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की पश्चिमी सरहद से लगे राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिलों में दूसरी सिविल डिफेंस अभ्यास 'ऑपरेशन शील्ड' करवाने का फैसला लिया है। संवेदनशील क्षेत्रों/स्थानों पर आपातकालीन/महत्वपूर्ण सेवाओं को छोड़कर ब्लैकआउट से संबंधित सभी अभ्यास किए जाएंगे और हवाई हमले के सायरन बजाए जाएंगे।


पहले 7 मई को हुई थी मॉक ड्रिल
इससे पहले 7 मई को देश के 244 जिलों में मॉक ड्रिल करवाई गई थी। इस ड्रिल में नागरिकों को हमले के दौरान अपनी सुरक्षा कैसे करनी है, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि युद्ध की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। देश में इससे पहले ऐसी मॉक ड्रिल वर्ष 1971 में करवाई गई थी, जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। उस समय यह मॉक ड्रिल युद्ध के दौरान की गई थी।

IPL
Punjab Kings

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!