Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2025 02:38 PM

पंजाब में इस भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के कारण लोगों का हाल बेहाल है।
पंजाब डेस्क : पंजाब में इस भीषण गर्मी पड़ रही है और लू के कारण लोगों का हाल बेहाल है। वहीं आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। गर्मियों के बीच लोग अब बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं ताकि गर्मी से कुछ राहत मिले।
इसी बीच पंजाब में मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। आमतौर पर मानसून 30 जून से 5 जुलाई के बीच पंजाब में पहुंचता है पर मौसम विभाग द्वारा उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार पंजाब में मानसून जल्दी पहुंच जाएगा।
बठिंडा या फिरोजपुर जैसे इलाकों तक मानसून 25 से 30 जून के बीच पहुंच सकता है। इसके बाद 5 जुलाई के बाद राज्य में बारिश शुरू हो सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here