Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Feb, 2024 08:49 PM
भारत-पाक सरहद नजदीक से थाना खालड़ा की पुलिस व बी.एस.एफ. द्वारा तलाशी अभियान की मदद से 476 ग्राम हैरोइन व ड्रोन बरामद किया गया है।
तरनतारन : भारत-पाक सरहद नजदीक से थाना खालड़ा की पुलिस व बी.एस.एफ. द्वारा तलाशी अभियान की मदद से 476 ग्राम हैरोइन व ड्रोन बरामद किया गया है। इस बरामदगी पर कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर अगली जांच शुरु कर दी है। जानकारी देते डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि भारत-पाकिस्तान सरहद को पार करते हुए एक ड्रोन गांव राजोके के अधीन आती बी.ओ.पी. पलोपत्ती नजदीक भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ है। इसके बाद थाना खालड़ा की पुलिस व बी.एस.एफ. ने भारतीय क्षेत्र में सांझा तलाशी अभियान चलाया। तब सरहद नजदीक से नरिंदर सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी पलोपत्ती के खेतों से चीनी ड्रोन व 476 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। यह बरामदगी अपने कब्जे में लेने के बाद थाना खालड़ा में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया।