Big Breaking: पंजाब सरकार हड़ताल की धमकी देने वालों पर हुई सख़्त, राज्य में लागू किया ये Act

Edited By Paras Sanotra,Updated: 30 Aug, 2023 11:04 PM

punjab government implement esma act

पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में ESMA एक्ट लागू कर दिया गया है  जोकि 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। दरअसल, सी.एम. मान द्वारा दिए गए आदेशों के बाद रेवेन्यू विभाग ने ESMA एक्ट 1947 से संबंध में एक आधिकारिक पत्र जारी किया है। बता दें कि इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब में हुई भारी बरसात के कारण अधिकतर जगहों पर पानी इकट्ठा हो गया है जिसके चलते हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

PunjabKesari

इसी के मद्देनज़र निरंतर बांधों के फ्लड गेट खोले जा रहे हैं और साथ ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्य भी जारी है। इसीलिए स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जा सकती हैl इन हालातों के कारण पटवारी, कानून और सर्कल रेवेन्यू अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति होना लाज़मी है ताकि राहत कार्यों को ठीक ढंग से किया जा सके। रेवेन्यू विभाग के स्पेशल चीफ सेक्रेटरी के.ए.पी. सिन्हा द्वारा ये जानकारी पत्र के ज़रिए दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Sep,2023 01:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!