पंजाब के लिए अच्छे CM साबित नहीं हो पाए कै.अमरेन्द्र सिंह: सुखबीर बादल

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Jul, 2017 07:43 AM

punjab could not prove to be good cm  amrendra singh

पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को पूर्व सी.पी.एस. प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणिके और वीर सिंह लोपोके भी मौजूद थे।

तरनतारन(रमन): पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल वीरवार को पूर्व सी.पी.एस. प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया, गुलजार सिंह रणिके और वीर सिंह लोपोके भी मौजूद थे। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा के विरुद्ध हाल ही में तरनतारन पुलिस द्वारा जो मामला दर्ज करके अदालत में पेश किया गया है, वह कांग्रेस सरकार की साजिश है।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनते ही अकाली वर्करों पर झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं, परंतु इन मामलों से शिअद वर्कर घबराने वाले नहीं हैं। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पंजाब के लिए अच्छे सी.एम. साबित नहीं हुए हैं, जबकि प्रकाश सिंह बादल जब मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने दिन-रात पंजाब की सेवा करके सर्वपक्षीय विकास करवाया। इसके साथ ही लोगों की भलाई लिए भी कई प्रयास किए।

इससे पहले सुखबीर सिंह बादल का स्वागत करते प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, गौरवदीप सिंह वल्टोहा और बीबी पलविन्द्र कौर वल्टोहा ने खेमकरण में शिअद वर्करों पर सियासी रंजिश रखते दर्ज किए गए झूठे मुकदमों की सूची भी बादल को सौंपी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!