Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2025 02:08 PM

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई एक अहम कैबिनेट बैठक में बेअदबी विधेयक को मंजूरी दे दी गई है।
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई एक अहम कैबिनेट बैठक में बेअदबी विधेयक को मंजूरी दे दी गई है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद बेअदबी विधेयक आज ही विधानसभा में पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि पंजाब में बेअदबी करने वालों को सजा देने के लिए कोई सख्त कानून नहीं है, जिसके चलते पंजाब सरकार आज बेअदबी के मामलों को लेकर एक सख्त कानून बनाने जा रही है।
इस कानून के तहत धार्मिक ग्रंथों और धार्मिक स्थलों की बेअदबी करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। दरअसल, पंजाब में बेअदबी कानून की मांग लंबे समय से चल रही है। इस कानून के तहत बेअदबी के मामलों में विशेष अदालतें बनाई जा सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस कानून के तहत बेअदबी करने वाले दोषियों को पैरोल नहीं मिलेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here