पंजाब में बाढ़ के बीच BJP का बड़ा कदम, पीड़ितों की मदद के लिए लिया अहम फैसला

Edited By Vatika,Updated: 01 Sep, 2025 03:38 PM

punjab flood

पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने राहत कार्यों

चंडीगढ़: पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पंजाब ने राहत कार्यों को तेज़ करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने विभिन्न जिलों के लिए प्रदेश स्तरीय नेताओं को जिला इंचार्ज नियुक्त किया है, जो प्रभावित क्षेत्रों में जाकर राहत कार्यों की निगरानी करेंगे।

पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार कपूरथला जिले की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को सौंपी गई है। तरणतारन के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, फाज़िलका में सुरजीत कुमार जियानी, ठानकोट में दिनेश बब्बू, फिरोजपुर में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अमृतसर ग्रामीण के लिए मनजीत सिंह माना, और गुरदासपुर की जिम्मेदारी रवि करण सिंह काहलोन को दी गई है।

ये सभी नेता न केवल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे, बल्कि लोगों की जरूरतों के बारे में पार्टी उच्च कमान को भी जानकारी देंगे, ताकि राहत सामग्री की पहुंच जल्द से जल्द सुनिश्चित की जा सके। पार्टी नेताओं ने पहले भी पिछले कुछ दिनों से प्रभावित इलाकों का दौरा किया है, लेकिन अब विशेष रूप से प्रत्येक जिले के लिए इंचार्ज नियुक्त करने से राहत कार्य और अधिक सुव्यवस्थित होंगे। भाजपा ने दावा किया है कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और सभी नेताओं को राहत कार्यों को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया गया है। इस नियुक्ति से स्पष्ट है कि पार्टी प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें कठिन परिस्थितियों में पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!