Punjab Cabinet में 2 नए चेहरे शामिल, ली मंत्री पद की शपथ

Edited By Vatika,Updated: 31 May, 2023 01:15 PM

punjab cabinet expansion

दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पंजाब डेस्कः पंजाब के राज्यपाल और यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने आज यहां पंजाब राजभवन में आयोजित एक प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 

cm bhagwant mann cabinet expansion

उक्त जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इसके साथ ही कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह की पूरी प्रक्रिया का संचालन मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने राज्यपाल की स्वीकृति से किया। शपथ लेने के बाद गुरमीत सिंह खुडि़यां और बलकार सिंह ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए, जिस पर राज्यपाल ने भी हस्ताक्षर किए।

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नव-नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि वे पहले से ही उत्साह के साथ लोगों की सेवा कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त मंत्री इसी उत्साह और जज्बे के साथ लोगों की सेवा करते रहेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!