Punjab: भोग पर जा रहे परिवार के साथ बड़ा हादसा, एक की दर्दनाक मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 21 Jan, 2025 03:56 PM

punjab big accident with a family

एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।

खन्ना : खन्ना में एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। जानकारी के मुताबिक, यहां एक ऑटो पलट गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। मृतक की पहचान हरदेव सिंह (उम्र 60) निवासी सलौदी के रूप में हुई है। वहीं घायलों में परमजीत कौर (उम्र 70), सिकंदर कौर (उम्र 48) और संगत सिंह (उम्र 50) शामिल हैं। घायलों को खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त पूरा परिवार का रिश्तेदारी में एक मर्ग भोग पर गया था। यह परिवार ऑटो में सवार होकर सलौदी गांव से कोटली (खमाणो) गांव जा रहा था। सुए वाले रोड पर सेह गांव के पास ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचाया। वहां हरदेव सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में से एक जगदेव सिंह ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि ऑटो अचानक कैसे पलट गया। किसी के साथ कोई टकराव नहीं हुआ। कार नियंत्रण से बाहर हो गया था।

दूसरी ओर, घायलों का इलाज खन्ना के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। एसएमओ डॉ. मनिंदर भसीन ने बताया कि 4 घायलों को अस्पताल लाया गया। उनमें से एक की मृत्यु हो गई थी। बाकी 3 का खन्ना सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है, अन्य लोगों की हालत खतरे से बाहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!