Edited By Vatika,Updated: 18 Jun, 2025 04:42 PM

अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
लुधियाना: बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर निगम लुधियाना ने एक बड़ा फैसला लेते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। नगर निगम की ओर से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि 15 जून 2025 से 30 सितंबर 2025 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी।
नगर निगम प्रशासन का कहना है कि बरसात के मौसम में शहर में जलभराव, सफाई और आपातकालीन सेवाओं को संभालने के लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी है। इस आदेश का मकसद शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं और त्वरित राहत मुहैया कराना है।