Punjab: बस स्टैंड पर मचा बवाल, गुस्साए यात्रियों ने रोकी  PRTC की बस

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Feb, 2024 09:21 PM

punjab angry passengers stopped prtc bus

गरूर के लहरागागा स्थित बस स्टैंड पर उस समय तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब कुछ परेशान सवारियों ने पी.आर.टी.सी. की बस को घेर लिया तथा खूब हंगामा किया गया।

संगरूर : संगरूर के लहरागागा स्थित बस स्टैंड पर उस समय तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला, जब कुछ परेशान सवारियों ने पी.आर.टी.सी. की बस को घेर लिया तथा खूब हंगामा किया गया। सवारियों का आरोप है कि लहरागागा से सुबह 3 बसों के चलने का समय है, लेकिन सिर्फ एक ही बस भेजी जाती है, जिसके चलते सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई, रिश्वत लेता पुलिस कर्मी गिरफ्तार
 

उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह कई लोगों ने डयूटी पर टाइम से पहुंचना होता है, लेकिन वे नहीं पहुंच पाते। ऊपर से पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत बसों में ओवरलोडिड सवारियां न भरने के भी निर्देश हैं, जिसके चलते खास कर स्कूली छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। परेशान लोगों का कहना है कि पी.आर.टी.सी. कर्मी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बिठाने से मना करते हैं। आज सुबह भी पी.आर.टी.सी. कर्मी ने ज्यादा यात्रियों को बिठाने से मना कर दिया, जिसके बाद माहौल गरमा गया तथा यात्रियों ने बस को घेर लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें अपने गंतव्य तक जाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं, जिसका उचित हल निकाला जाए। 

यह भी पढ़ें- खराब मौसम के बावजूद बार्डर पर किसानों के हौसले बुलंद, मोबाइल की जगह वॉकी-टॉकी का हो रहा प्रयोग

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!