Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 May, 2024 04:19 PM
लुधियाना के कंगनवाल इलाके से एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से वार करने की खबर सामने आई है।
पंजाब: लुधियाना के कंगनवाल इलाके से एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से वार करने की खबर सामने आई है। इस खबर से लोगों में काफी अफरा-तफरी मची गई। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा लुधियाना के ढिल्लो चौक पर घटित हुआ है। घायल व्यक्ति की पहचान राहुल निवासी महिंदर नगर के रूप में हुई है। युवक को तीन लोग तेजधार हथियारों से भगा-भगा कर मार रहे थे। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने की वजह से उसे अस्पताल भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।