अब इस मामले में पिछड़ने लगे पंजाब-हरियाणा, ये राज्य निकला आगे, हैरान करने वाले आंकड़े

Edited By Kamini,Updated: 13 Dec, 2025 01:56 PM

punjab and haryana are falling behind

पंजाब और हरियाणा सहित देश में पर्यटन के क्षेत्रों को लेकर हैरानीजनक आंकड़े सामने आए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब और हरियाणा सहित देश में पर्यटन के क्षेत्रों को लेकर हैरानीजनक आंकड़े सामने आए हैं। देश भर में पर्यटन के क्षेत्रों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश पहली पसंद बनकर उभरा है, जबकि पंजाब और हरियाणा में पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद उमड़े श्रद्धालुओं के चलते उत्तर प्रदेश में 2024 में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 64.68 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल 47.85 करोड़ थी। इस तरह सालाना आधार पर 35.17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

18 बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा झारखंड (51%) में घरेलू पर्यटक बढ़े। इसके बाद राजस्थान (28.5%), छत्तीसगढ़ (21%), मध्य प्रदेश (19%) और महाराष्ट्र (17.35%) का स्थान रहा। संख्या के लिहाज से राजस्थान में करीब 23 करोड़ पर्यटक पहुंचे और राज्य 5वें स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश में भी पिछले साल की तुलना में 19 फीसदी अधिक यानी 13.31 करोड़ पर्यटक आए, जिससे वह नौवें स्थान पर रहा।

वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में पर्यटन को झटका लगा है। पंजाब में पर्यटकों की संख्या 22.29 फीसदी, बिहार में 19.77 फीसदी और हरियाणा में 5.97 फीसदी तक घट गई। रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में फॉरेस्ट कवर कम होने जैसे कारण भी गिरावट की वजह माने जा रहे हैं। कुल मिलाकर घरेलू पर्यटन में तेजी ने यूपी और कई राज्यों की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है, जबकि पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के लिए यह आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!