पंजाब में व्यक्ति ने पत्नी और बच्चों को मारने के बाद की आत्महत्या

Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Oct, 2020 10:40 PM

pti punjab story

बठिंडा, 22 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के बठिंडा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

बठिंडा, 22 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के बठिंडा जिले में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मार कर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि देविंदर गर्ग ने अपनी पत्नी मीना गर्ग, बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान (10) की पिस्तौल से गोली मारकर हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि इसके बाद देविंदर ने आत्महत्या कर ली।
मृतक ने कई लोगों से भारी मात्रा में कर्ज लिया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने कहा कि उन्हें मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने आठ-नौ लोगों का नाम लिखा था जो उसे कर्ज लौटाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!