PSEB : 10वीं व 12वीं कक्षाओं की इन परीक्षाओं को लेकर Date Sheet जारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2025 06:47 PM

pseb date sheet released for these exams

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक प्रायोगिक परीक्षाएं, जो 1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक आयोजित की जानी थीं, पंजाब राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से स्थगित कर दी गई थीं।

मोहाली (नियामियां) : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक प्रायोगिक परीक्षाएं, जो 1 सितम्बर से 5 सितम्बर तक आयोजित की जानी थीं, पंजाब राज्य में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की वजह से स्थगित कर दी गई थीं।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अब ये परीक्षाएं 15 सितम्बर से 19 सितम्बर तक आयोजित की जाएंगी। प्रवक्ता ने यह भी बताया कि इन परीक्षाओं से संबंधित डेटशीट और अन्य विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!