Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jun, 2017 11:37 AM
सांझी एक्शन कमेटी के बैनर तले पी.आर.टी.सी. वर्कर यूनियन (एटक) इंटक, कर्मचारी दल, एस.सी.बी.सी. यूनियन, सीटू व रिटायर्ड वर्कर्ज भाईचारा
भटिंडा (पायल): सांझी एक्शन कमेटी के बैनर तले पी.आर.टी.सी. वर्कर यूनियन (एटक) इंटक, कर्मचारी दल, एस.सी.बी.सी. यूनियन, सीटू व रिटायर्ड वर्कर्ज भाईचारा यूनियन द्वारा भटिंडा डिपो में वर्कशाप गेट पर रोष रैली की गई। इस मौके पर समूह पी.आर.टी.सी. कर्मी गरजे और सरकार विरुद्ध नारेबाजी करके रोष जताया।
प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी न होने की सूरत में संघर्ष तेज करने का ऐलान भी किया। यूनियन नेताओं ने सरकार पर धक्केशाही करने और वायदे अनुसार कच्चे कर्मियों के पक्के न करने का आरोप लगाया। उन्होंने समूह कर्मियों को एकजुट होकर संघर्ष करने और मांगें पूरी होने तक संघर्ष में डटे रहने की अपील की।