सांस फूलने को न समझें आम समस्या, गंभीर बीमारी का करना पड़ सकता है सामना

Edited By Kamini,Updated: 19 Nov, 2026 01:48 PM

problem of shortness of breath

हवा में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण, सिगरेटनुशी, धूल-मिट्टी और बदलते पर्यावरण का सीधा असर अब लोगों के फेफड़ों पर पड़ने लगा है।

अमृतसर (दलजीत) : हवा में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण, सिगरेटनुशी, धूल-मिट्टी और बदलते पर्यावरण का सीधा असर अब लोगों के फेफड़ों पर पड़ने लगा है। सांस संबंधी बीमारियों में वृद्धि स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। इनमें से एक गंभीर बीमारी क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सी.ओ.पी.डी.) है, जिसमें फेफड़ों की सांस वाली नालियां तंग हो जाती हैं और मरीज को सांस लेने में मुश्किल आने लगती है। 

विश्व सी.ओ.पी.डी. दिवस के मद्देनजर इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और भी जरूरी हो गया है। हैरानी की बात है कि बहुत सारे लोग लगातार खांसी, बलगम आना, सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ी दूर चलने पर सांस चढ़ने जैसे लक्षणों को बढ़ती उम्र या मौसम के बदलाव का आम प्रभाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। 

तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोग इस बीमारी के अधिक खतरे में रहते हैं

सी.ओ.पी.डी. का सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। लंबे समय तक सिगरेट, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले लोग इस बीमारी के अधिक खतरे में रहते हैं। इसके अलावा दूसरों द्वारा की जाने वाली सिगरेटनुशी का धुआं भी फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। घरों में लकड़ियों, कोयले और अन्य ईंधनों के धुएं में रहने वाले लोग भी इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। मौजूदा समय में वाहनों का धुआं, औद्योगिक प्रदूषण और हवा में मौजूद बारीक कण सांस प्रणाली के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

बीमारी के लक्षणों को न करें नजर-अंदाज :

सी.ओ.पी.डी. के शुरुआती लक्षण धीरे-धीरे सामने आते हैं। लगातार खांसी रहना, सुबह उठने के समय बलगम आना, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाज आना, छाती में जकड़न महसूस होना और शारीरिक मेहनत करने पर सांस चढ़ना इसके मुख्य लक्षण हैं। बीमारी बढ़ने से मरीज को रोजाना के आम काम करने में भी मुश्किल आने लगती है। कई बार सांस की तकलीफ इतनी बढ़ जाती है कि आराम करते समय भी सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे लक्षण सामने आने पर बिना देरी किए मैडीकल जांच करवानी चाहिए।

स्पाइरोमेट्री जांच से हो सकती है बीमारी की पहचान :

सरकारी मैडीकल कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर डॉ. निर्मल चंद काजल के अनुसार सी.ओ.पी.डी. की पहचान के लिए स्पाइरोमेट्री जांच बेहद महत्वपूर्ण है। इस जांच के जरिए पता लगाया जाता है कि मरीज कितनी हवा फेफड़ों में भर सकता है और कितनी तेजी से बाहर निकाल सकता है। सिर्फ खांसी या सांस चढ़ने के आधार पर इस बीमारी की पुष्टि नहीं की जा सकती।

बचाव के लिए जीवनशैली में बदलाव जरूरी :

स्वास्थ्य विभाग के सीनियर छाती रोग विशेषज्ञ रहे और पूर्व जिला टीबी अधिकारी डा. नरेश चावला के अनुसार सी.ओ.पी.डी. से बचाव के लिए सबसे पहले सिगरेटनुशी और तंबाकू का पूरी तरह त्याग करना चाहिए। प्रदूषित इलाकों में बेवजह बाहर निकलने से बचना, धूल-मिट्टी से सुरक्षा रखना और घरों में हवा के आवागमन (वेंटिलेशन) का पुख्ता प्रबंध करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ खुराक, डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित कसरट, सांस संबंधी पुनर्जीवन और जरूरी टीके मरीज की सेहत संभाल में सहायक होते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!