मोदी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रशांत किशोर को पंजाब में मिली ये Post

Edited By Vatika,Updated: 01 Mar, 2021 03:53 PM

prashantkishor has joined me as my principal advisor

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ने खुद ट्वीट करके दी है।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने प्रशांत किशोर को अपना प्रधान सलाहकार नियुक्त किया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र ने खुद ट्वीट करके दी है।
 

मुख्यमंत्री ने लिखा, ''पंजाब के लोगों की भलाई के लिए एक साथ काम करने के लिए तत्पर हैं!'' गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रशांत किशोर ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। प्रशांत किशोर कई अन्य सी.एम. पद पर तैनात नेताओं के साथ काम कर चुके है। प्रशांत किशोर ने 2014 के बाद 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव 2017 में उत्तर प्रदेश तथा 2019 में आंध प्रदेश के विधानसभा चुनावों में काम किया है। प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है। इससे पहले वह 8 वर्ष तक संयुक्त राष्ट्र के लिए काम कर चुके है। 2013 में प्रशांत किशोर ने भारत के लोकसभा चुनावों के लिए एक मीडिया और प्रचार कंपनी बनाई थी। 2016 के चुनावों में भी पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने प्रशांत किशोर की सेवाएं ली थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!