नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, हेरोइन सहित महिला व 1 अन्य गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Jun, 2024 05:18 PM

police tightens noose on drug smugglers

थाना बहरामपुर पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दीनानगर : थाना बहरामपुर पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति और एक महिला को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर जगदीश कुमार ने बताया कि संदेह के आधार पर आरोपी राजेश कुमार उर्फ ​​जग्गी पुत्र सलिंदर कुमार को शंसिया मोहल्ला बहरामपुर से गिरफ्तार कर हेरोइन बरामद की गई। इसी तरह सब इंस्पेक्टर सुलखान सिंह के मुताबिक उन्होंने कमलजीत पत्नी बनारसी दास को राधा स्वामी बहरामपुर के पास से शक के आधार पर गिरफ्तार किया और आरोपी के पास से मिले मोम के लिफाफे की जांच की तो 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!