Edited By Subhash Kapoor,Updated: 19 Oct, 2023 07:37 PM
मोगा जिले की सब डिवीजन धर्मकोट नजदीक कथित तौर पर नाजायज चलते एक नशा छुड़ाओ केन्द्र तथा पुलिस ने रेड करके वहां से 27 नौजवानों को आजाद करवाया है।
मोगा (आजाद, गोपी राऊके) : मोगा जिले की सब डिवीजन धर्मकोट नजदीक कथित तौर पर नाजायज चलते एक नशा छुड़ाओ केन्द्र तथा पुलिस ने रेड करके वहां से 27 नौजवानों को आजाद करवाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस नशा छुड़ाओ केन्द्र पर सरकारी नियमों की पालना नहीं की जा रही। एस.डी.एम. चारूमिता की हाजिरी में डी.एस.पी. रविन्द्र सिंह तथा एस.एच.ओ. जसविन्द्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने छापेमारी की, तो गांव बाजेके नजदीक प्राइवेट बिल्डिंग में चलते कुलजीत सिंह जौली पुत्र अवतार सिंह निवासी मोगा के सैंटर में से 27 नौजवानों को बरामद किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बिना परमिट चलते इस केन्द्र के नौजवानों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया है। सहायक थानेदार जसविन्द्र सिंह ने बताया कि मैनेजर विशाल गर्ग तथा मालिक कुलजीत सिंह जौली के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। विशाल गर्ग को माननीय कोर्ट में पेश करने के बाद जुडीशियल भेज दिया है, जबकि कुलजीत सिंह जौली की गिरफ्तारी बाकी है।