Edited By VANSH Sharma,Updated: 01 Mar, 2025 08:36 PM

थाना दरेसी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को हैरोईन व चरस सहित काबू किया है।
लुधियाना (तरुण): थाना दरेसी की पुलिस ने एक नशा तस्कर को हैरोईन व चरस सहित काबू किया है। तस्कर की पहचान हैप्पी मटटू उर्फ सन्नी निवासी गुरु नानक देव नगर के रुप में हुई है। उक्त जानकारी ए.सी.पी. नार्थ दविन्द्र चौधरी व थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सतवंत सिंह ने दी है।
जानकारी देते हुए इंस्पैक्टर सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर गुरु नानक देन नगर के निकट आरोपी को तब काबू किया जब वह नशे की सप्लाई करने के लिए जा रहा था। आरोपी हैप्पी मटटू पेशेवर तस्कर है। पुलिस को तलाशी दौरान आरोपी से 55 ग्राम हैरोईन व 700 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी नशा कहां से खरीद कर लाया है ओर किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया है। जिसे अदालत समक्ष पेश कर रिमांड हासिल किया जायेगा।