Edited By Tania pathak,Updated: 06 Jul, 2021 05:14 PM

खन्ना में पुलिस ने KLF यानी खालिस्तानी लिबरेशन फ़ोर्स से संबंधित 4 व्यक्तियों को काबू करने का दावा किया है। इस बात का खुलासा खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने एक प्रेसवार्ता...
खन्ना: खन्ना में पुलिस ने KLF यानी खालिस्तानी लिबरेशन फ़ोर्स से संबंधित 4 व्यक्तियों को काबू करने का दावा किया है। इस बात का खुलासा खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने एक प्रेसवार्ता दौरान किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से 2 पिस्तोल भी बरामद किए गए है, गिरोह का सरगना पटियाला जेल से भागा हुआ जसप्रीत सिंह है जोकि एक भगोड़ा फौजी है। इस गिरोह ने चंड़ीगढ़ के आसपास के इलाके में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।
खन्ना के एस.एस.पी. गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि तीन व्यक्ति कार में सवार होकर खन्ना की तरफ़ आ रहे थे कि सूचना के आधार पर उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने फायर कर दिया। इस दौरान उनका एक साथी भाग गया और 2 को मौके पर काबू कर लिया। इसके बाद 2 और साथियों को भी काबू कर लिया गया।
पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here